आज के समय में सोशल मीडिया का उपयोग तो लगभग हर कोई व्यक्ति करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के समय में बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफार्म मौजूद है। जैसे की – इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, आदि। आप सभी फेसबुक तो चलाते ही होंगे। लेकिन आज भी ऐसे लोग मौजूद है जिनको यह नहीं पता है की Facebook Ki ID कैसे बनाये और कैसे चलाते हैं ?।
2000+ Best Instagram Bio for Girls | Insta Bio for Girls (New-2023)
आज हम आप सभी को अपने इस लेख के जरिये फेसबुक से सम्बंधित बहुत सी जानकारी प्रदान करने वाले है। जिससे आप भी इसके बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते है। क्या आप Facebook चलाते है। अगर आप भी फेसबुक चलाना और फेसबुक की आईडी बनाना नहीं जानते है तो इसके लिए चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख के जरिये फेसबुक से सम्बंधित बहुत सी जानकारी प्रदान करने वाले है। जैसे की – Facebook Ki ID कैसे बनाये और कैसे चलाते हैं ? नया फेसबुक अकाउंट चलाना कैसे सीखें।
Facebook क्या है ?
फेसबुक का निर्माण सन फरवरी 2004 को मार्क ज़ुकेरबर्ग के द्वारा किया गया था। आप सभी को यह भी बता दे की फेसबुक एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति किसी भी देश से कही पर भी किसी को भी मैसेज कर सकता है। लेकिन उस दूसरे व्यक्ति का भी फेसबुक पर होना आवश्यक है। आज के समय में फेसबुक को काफी अधिक पसंद किया जाता है। इसके साथ साथ आप सभी को यह भी बता दे की आज के समय में फेसबुक को इतना अधिक पसंद किया जाता है की वर्तमान समय में फेसबुक का प्रयोग करने वालों की संख्या 2.934 billion है यानि के 2934000000 इतने लोग फेसबुक पर मौजूद है।
जो भी व्यक्ति फेसबुक का प्रयोग करना चाहते है तो उसके लिए उन सभी को फेसबुक पर अपनी आईडी बनाना अनिवार्य होता है क्योंकि बिना फेसबुक पर अकाउंट बनाये इसको नहीं चलाया जा सकता है। लेकिन फेसबुक बनाने के लिए बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है। जिनके बिना फेसबुक आईडी बनाना काफी मुश्किल कार्य है। पहले इसको FB के नाम से जाना जाता था। इसका नाम फेसबुक सन 2005 में रखा गया था। लोग फेसबुक के साथ साथ और भी की अन्य एप्लीकेशन को पसंद करते है जैसे की – whatsapp और Instagram वैसे तो whatsapp और instagram का निर्माण जन कौम और ब्रायन एक्टन के द्वारा किया गया था।
लेकिन कुछ समय के पश्चात इसको फेसबुक के मालिक यानि के मार्क ज़ुकेरबर्ग के द्वारा खरीद लिया गया था। अब यह तीनो एप्लीकेशन एक ही कंपनी के अंतर्गत कार्य करती है। जिसका नाम Meta है। यह तीनों ही आज के समय में ऐसी एप्लीकेशन है जिनको दुनियाभर में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इन तीनों एप्लीकेशन की मदद से सभी लोग बहुत से लोगो से जुड़ सकते है और आपस में मैसेज व वीडियो कॉल आदि जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Facebook Ki ID कैसे बनाये
आज के समय में भी बहुत से लोग ऐसे है जिनको यह नहीं पता होता है की फेसबुक की आईडी कैसे बनाये। अगर आप भी उन्ही में से एक हो तो आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अब हम आप सभी को यहाँ पर Facebook Ki ID कैसे बनाये के बारे में बताने वाले है जिससे आप भी आसानी से अपनी फेसबुक आईडी बना सकते हो।
- सबसे पहले तो आप सभी को अपने मोबाइल में फेसबुक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आपको अपने मोबाइल में फेसबुक की एप्लीकेशन को प्लेस्टोरे के जरिए डाउनलोड कर लेना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा। जहाँ पर आपको लॉगिन व Create new account का विकल्प दिखाई देगा।
- उसके बाद आपको वहां पर दिए गए Create new account पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहाँ पर आपको Join facebook दिखाई देगा। वहां पर आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। उस पेज में आपसे आपका नाम पूछा जाएगा। आपको वहां पर अपना नाम भर देना होगा और वहां पर दिए Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपसे आपकी Date of birth पूछी जायेगी आपको उसको भर देना होगा और फिरसे नेक्स्ट का बटन दबाना होगा।
- उसके बाद आपसे आपका Gender पुछा जाएगा। आपको उसको भी भर देना होगा और वहां पर दिए Next के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आपसे आपका मोबाइल नंबर पुछा जायेगा। आपको अपना मोबाइल नंबर भर देना होगा। उसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको नए पेज पर कोई स्ट्रांग पासवर्ड बनाना होगा। ताकि कोई और आपकी आईडी न खोल सकें।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। वहां पर आपको Sign up का बटन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- इसी प्रकार से आप भी बड़े ही आसानी से अपनी फेसबुक आईडी बना सकते हो।
Facebook कैसे चलाये
अभी तक हम आप सभी को उस लेख में यह बता चुके है की फेसबुक आईडी कैसे बनाते है और अब हम आपको यहाँ पर फेसबुक चलाने के बारे में बताने वाले है। तो अगर आप भी फेसबुक चलाना नहीं जानते है तो आपो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहाँ पर हम आपको इसकी पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। इसलिए कृपया करके दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
फेसबुक पर Profile photo कैसे डालें ?
सबसे पहले हम आप सभी को यहाँ पर फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो अपलोड करने के बारे में बताने वाले है। तो अगर आप भी यह जानना छाते है की फेसबुक पर फोटो कैसे अपलोड करें तो कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
- सबसे पहले तो आप सभी को अपने मोबाइल में फेसबुक ओपन कर लेना होगा।
- उसके बाद आप सभी फेसबुक के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- उसके बाद आप सभी को फेसबुक के होम पेज पर दिए गयी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके मोबाइल में आपकी प्रोफाइल ओपन हो जायेगी।
- उसके बाद आप उस पेज पर एक camera का लोगो दिखाई देगा। आपको उस कैमरे के लोगो पर क्लिक करना होगा।
- उसपर क्लिक करने के पश्चात आपको वहां पर बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
- उसमे से आप सभी को select Profile Picture पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको अपने मोबाइल में से उस फोटो का चयन करना होगा जिसको आप अपनी प्रोफाइल फोटो लगाना चाहते है।
- फिर आपको उस प्रोफाइल फोटो का Preview दिखाई देगा। उसके बाद आप को वहां पर एक Save का बटन का दिखाई देगा।
- आपको उस बटन पर क्लिक करना होगा। इसी प्रकार से आप भी बड़े ही आसानी से अपनी फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो लगा सकते हो।
- अगर आप चाहो तो आप अपनी फोटो के बारे में वहां पर कुछ लिख भी सकते हो।
अपने मित्रों को फेसबुक पर कैसे ढूंढे
आज के समय में फेसबुक प्रयोग सभी करते है और उसके जरिये अपने दोस्तों से भी बात करते है। तो अगर आप भी फेसबुक पर अपने दोस्तों का नाम सर्च करना चाहते है तो उसके लिए भी हमने यहाँ कुछ स्टेप्स दिए है जिनकी मदद से आप भी अपने दोस्त का नाम सर्च कर सकते है
- सबसे पहले तो आप सभी को फेसबुक को ओपन कर लेना होगा।
- उसके बाद आप उसके होए पेज पर पहुंच जाओगे।
- इसके होम पेज पर आपको Search का ऑप्शन दिखाई देगा।
- फिर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप आपको उस जगह पर अपने दोस्त का नाम डालना होगा और सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर उस नाम के जितने भी लोग फेसबुक पर होंगे उन सभी की लिस्ट आपको दिखेगी।
- उसमे से आपको अपने दोस्त को पहचानना होगा।
- फिर आपको अपने दोस्त को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देनी होगी। इसी प्रकार से आप भी अपने दोस्तों से फेसबुक के जरिए जुड़ सकते हो।
Facebook Ki ID कैसे बनाये से सम्बंधित कुछ प्रश्न
Facebook क्या है ?
आप सभी को यह भी बता दे की फेसबुक एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति किसी भी देश से कही पर भी किसी को भी मैसेज कर सकता है
फेसबुक का अविष्कार किसने और कब किया था ?
फेसबुक का निर्माण सन फरवरी 2004 को मार्क ज़ुकेरबर्ग के द्वारा किया गया था।
फेसबुक आईडी बनाने के लिए कितनी आयु अनिवार्य है ?
फेसबुक आईडी बनाने के लिए 13 वर्ष की आयु होना अनिवार्य होता है।