ICC full form in Hindi -भारत में अन्य देश के मुकाबले क्रिकेट पसंद करने वाले बहुत संख्या में मौजूद हैं। सभी लोग देश में खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों को देखना काफी पसंद करते है। आपने ICC का नाम तो सुना ही होगा आईसीसी का हिंदी में पूरा नाम ”अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ” है। क्रिकेट एक ऐसा गेम है, जिसे भारत के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ICC एक ऐसी संस्था है जिसके द्वार क्रिकेट से संबंधित प्रतियोगिता एवं स्पर्धाओं आयोजन एवं उनका संचालन किया जाता है।
आईसीसी का पूरा नाम क्या है? (ICC FULL FORM IN HINDI)
आईसीसी का फुल फॉर्म अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद है। ICC का फुल फॉर्म “International Cricket Council” होता है, और इसे हिंदी में “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद” के नाम से जाना जाता है,
ICC का मतलब क्या होता है | ICC meaning in Hindi ?
ICC एक संस्था है जिसका पूरा नाम International Cricket Council है जिसे हिंदी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद” कहा जाता है तथा इसकी आय का मुख्य स्रोत टूर्नामेंट का आयोजन करना है। सन्न 2007 से 2015 के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC ने लगभग 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। ICC का मुख्य कार्य क्रिकेट के लिए नए नियम बनाना है और साथ ही उन नियमो को लागू करने का काम करता है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए एंपायर तथा रेफरी की नियुक्ति भी करता है। इसके अलावा इसी संस्था द्वारा कोई टीम या खिलाड़ी नियमों का उल्लंघन करने पर उसे बेन लगाने का काम किया जाता है।
यह भी जानिए
BCCI Full Form in Hindi | BCCI (बीसीसीआई) का मतलब क्या होता है ?
सुपर ओवर (Super Over) क्या है | क्रिकेट में सुपर ओवर कब होता है
ICC की शुरुआत तथा इसके सदस्य देश
आईसीसी जिसे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् कहा जाता है। इसकी शुरुआत लन्दन के लॉर्ड्स में 15 जून 1909 में हुयी थी। प्रारंभ में इसमें तीन सदस्य थे –ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका थे। 1926 में इसमें तीन अन्य देशो भारत, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज को भी इसमें पूर्ण सदस्य के रूप में जोड़ा गया था।
1952 में पकिस्तान भी icc का सातवां टेस्ट मैच खेलने वाला सदस्य बन गया। सन्न 1961 में दक्षिण अफ्रीका को icc की सदस्यता से बाहर कर दिया गया था। सन्न 1909 के बाद 1965 में आईसीसी का नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन रख दिया गया था। 1981 में श्री लंका भी icc का सदस्य बन गया और यह icc का सातवां देश बन गया। सन्न 1989 में इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन से बदलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद रख दिया गया। 1991 में दक्षिण अफ्रीका को दुबारा से icc का पूर्ण सदस्य बनाया गया। इसके बाद 4 और देश में सन्न 1992 में जिम्बाबे ,2000 में बांग्लादेश ,2017 में अफगानिस्तान तथा आयरलैंड को इसमें जोड़ा गया। वर्तमान समय में आईसीसी के 104 सदस्य राष्ट्र हैं: 12 पूर्ण सदस्य और 92 एसोसिएट सदस्य हैं।
International Cricket Council (ICC) के पूर्ण सदस्य देश कौन-कौन से हैं ?
पूर्ण सदस्य देश–आईसीसी सदस्यता के तीन वर्ग है: पूर्ण सदस्य वे जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भीतर पूर्ण मतदान का अधिकार होता है जिनके द्वारा आधिकारिक टेस्ट मैच खेले जाते हैं। icc के 12 पूर्ण सदस्य हैं जिनकी सूचि नीचे दी गयी है –
टीम | सदस्यता |
---|---|
इंग्लैंड | 1909 |
ऑस्ट्रेलिया | 1909 |
दक्षिण अफ्रीका | 1909 |
वेस्ट इंडीज | 1926 |
न्यूजीलैंड | 1926 |
भारत | 1926 |
पकिस्तान | 1952 |
श्री लंका | 1981 |
जिम्बाबे | 1992 |
बांग्लादेश | 2000 |
आयरलैंड | 2017 |
अफगानिस्तान | 2017 |
एसोसिएट सदस्य -ऐसे देश जहाँ क्रिकेट को स्थापित और संगठित तो किया गया है किन्तु अभी तक उन देशों को पूर्ण सदस्यता नहीं प्राप्त हुयी है। आईसीसी के 92 एसोसिएट सदस्य हैं।
ICC का मुख्यालय एवं इसके वर्तमान अध्यक्ष
इसकी स्थापना 15 जून 1909 में लन्दन में हुई थी। इसका मुख्यालय दुबई, (संयुक्त अरब अमीरात) में है। वर्तमान समय में आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बर्कले हैं तथ आईसीसी के सीईओ मनु साहनी जी हैं।
ICC ka full form से सम्बन्धित प्रश्नोतर ( FAQs )
आईसीसी का फुल फॉर्म क्या है ?
आईसीसी का फुल फॉर्म International Cricket Council है।
इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन की शुरुआत कब हुयी ?
इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन की स्थापना 15 जून 1909 में हुई थी।
International Cricket Council के पूर्ण सदस्य देश की संख्या कितनी है?
वर्तमान समय में इसके 12 पूर्ण सदस्य हैं।
ICC को हिंदी में क्या कहते हैं ?
आईसीसी को हिंदी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कहा जाता है।
इंटरनेशनल के कितने एसोसिएट सदस्य हैं ?
क्रिकेट कौंसिल के 92 एसोसिएट सदस्य हैं।
Cricket Council के वर्तमान में कितने राष्ट्र सदस्य हैं ?
Cricket Council के वर्तमान में 104 सदस्य राष्ट्र हैं।
क्या भारत ICC का पूर्ण सदस्य है ?
हाँ ; 1926 में भारत को इसका पूर्ण सदस्य बनाया गया था।