संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा (CSE) में हर वर्ष लाखों कैंडिडेट भाग लेते है। यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है जिसके माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विभागों में प्रथम श्रेणी (Group-A) के कर्मचारियों का चयन किया जाता है। प्रशासनिक सेवा परीक्षा (CSE) को उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को विस्तृत पाठ्यक्रम को कवर करना पड़ता है इसलिए यह आवश्यक है की कैंडिडेट परीक्षा में भाग लेने के पूर्व सिलेबस को अच्छे से जान ले तभी वे इस परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकते है।
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यूपीएससी सिलेबस सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी (UPSC Syllabus PDF – IAS Prelims & Mains Syllabus) प्रदान की गयी है। UPSC Civil Services IAS/IPS Syllabus in Hindi के अतिरिक्त आपको लेख के माध्यम से IAS Prelims & Mains Syllabus PDF download करने का लिंक भी दिया गया है।
UPSC CSE-2024
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा प्रतिवर्ष भारत सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) एवं भारतीय विदेश सेवा (IFS) एवं इससे सम्बंधित विभागों में प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के चयन के लिए प्रशासनिक सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में पूरे देश से लाखों कैंडिडेट भाग लेते है। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है जिसमें चयन के लिए अभ्यर्थियों को कठिन मेहनत से गुजरना पड़ता है। UPSC Civil Services Selection Process को मुख्यता 3 भागो में आयोजित किया जाता है। यहाँ आपको सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
- सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय परीक्षा)-Civil Services (Preliminary) Examination में 2 पेपर आयोजित किये जायेंगे जिसमे क्वालीफाइंग कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जायेगा।
- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा)- Civil Services Mains Examination में कुल 9 पेपर होते है। यह परीक्षा लिखित प्रकृति की है जिसमे क्वालीफाइंग कैंडिडेट को व्यक्तित्व परिक्षण के लिए बुलाया जायेगा।
- साक्षात्कार (UPSC Interview)- Civil Services Personality Test (PT) के माध्यम से प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत परिक्षण किया जायेगा जिसके पश्चात कैंडिडेट को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा -2024 सिलेबस
यूपीएससी द्वारा कैंडिडेट के विश्लेषण क्षमता, तार्किक क्षमता और सामान्य समझ के परिक्षण के लिए यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट को ही मुख्य परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है :-
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा | कुल प्रश्नो की संख्या | कुल अंक | कुल समयावधि |
सामान्य अध्ययन पेपर-I | 100 | 200 अंक | 2 घंटे (9:30 AM -11:30 AM) |
सामान्य अध्ययन पेपर- II (CSAT) | 80 | 200 अंक | 2 घंटे (2:30 PM – 4:30 PM) |
महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पहला पेपर सामान्य अध्ययन पेपर-I है जिसके अंतर्गत कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। यह पेपर 100 अंको का होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा का सामान्य अध्ययन पेपर- II या जिसे CSAT भी कहा जाता है में कुल 80 प्रश्न होंगे। यह पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में कैंडिडेट को गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक दंड स्वरूप काटे जायेंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपरों का आयोजन सामान्य अध्ययन पेपर-I एवं सामान्य अध्ययन पेपर- II (CSAT) का आयोजन एक दिन ही किया जायेगा।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा -2024 सिलेबस (UPSC IAS Prelims Syllabus)
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा -सिलेबस (General Studies Paper-I)
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय और विश्व का भूगोल – भारत और विश्व का भौतिक, आर्थिक भूगोल, सामाजिक भूगोल
- भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, पंचायती राज, राजनीतिक व्यवस्था, अधिकार, मुद्दे, सार्वजनिक नीति आदि
- आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, समावेश, गरीबी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, जनसांख्यिकी आदि
- पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे
- सामान्य विज्ञान
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा -सिलेबस (सामान्य अध्ययन पेपर- II (CSAT)
- समझ
- तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
- सामान्य मानसिक क्षमता
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- निर्णय लेना और समस्या का समाधान
- अंग्रेजी भाषा अपठित गद्यांश
- मूल संख्यात्मकता (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि) (कक्षा X स्तर), डेटा व्याख्या (चार्ट, टेबल, ग्राफ़, डेटा पर्याप्तता, आदि। – कक्षा X स्तर)
यूपीएससी मुख्य परीक्षा -सिलेबस (UPSC Syllabus)
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा में भाग लेने के अवसर मिलता है। मुख्य परीक्षा का पूरा पैटर्न (UPSC IAS Main Syllabus) इस प्रकार से है।
क्वालीफाइंग पेपर (Qualifying Paper)
पेपर | विषय | कुल अंक |
Paper-A | कैंडिडेट द्वारा भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओ में से चुनी गयी कोई एक भाषा | 300 |
Paper-B | अंग्रेजी | 300 |
मेरिट में जोड़े जाने वाले पेपर (Papers to be Counted for Merit)
पेपर | विषय | कुल अंक |
पेपर -I | निबंध (किसी भी विषय पर/ समसामयिकी मुद्दे) | 250 |
पेपर-II | सामान्य अध्ययन- I (भारतीय विरासत और संस्कृति, भारत और विश्व का इतिहास और भूगोल) | 250 |
पेपर-III | सामान्य अध्ययन- II (शासन, संविधान, कल्याणकारी योजनाएँ, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, लोकतंत्र में प्रशासनिक अधिकारियों का योगदान) | 250 |
पेपर-IV | सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, वित्तीय बजट, भू सुधार, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) | 250 |
पेपर -V | सामान्य अध्ययन- IV (नैतिकता, सत्यनिष्ठा, भावनात्मक बुद्धिमता, सिविल सर्वेंट नैतिक मूल्य) | 250 |
पेपर-VI | वैकल्पिक विषय – पेपर 1 | 250 |
पेपर-VII | वैकल्पिक विषय – पेपर 2 | 250 |
वैकल्पिक विषय (Optional Paper)
UPSC IAS Main Syllabus के अंतर्गत कैंडिडेट को पेपर-VI (वैकल्पिक विषय – पेपर 1) और पेपर-VII (वैकल्पिक विषय – पेपर 2) के अंतर्गत 48 विषयों में से अपने वैकल्पिक विषय का चुनाव करना होगा। वैकल्पिक विषयों की सूची इस प्रकार से है।
कृषि | रसायन विज्ञान |
पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान | सिविल इंजीनिरी |
मानवशास्त्र | अर्थशास्त्र |
वनस्पति विज्ञान | विद्युत इंजीनिरी |
वाणिज्य शास्त्र तथा लेखा विधि | भूगोल |
इतिहास | भूविज्ञान |
विधि | प्रबंधन |
गणित | मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
चिकित्सा विज्ञान | दर्शन शास्त्र |
भौतिकी | राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
मनोविज्ञान | लोक प्रशासन |
समाज शास्त्र | प्राणी विज्ञान |
सांख्यिकी |
इसके अतिरिक्त कैंडिडेट को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओ में साहित्य विषय को चुनने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। कैंडिडेट अपनी सुविधा के अनुसार अपनी मातृभाषा (संविधान में अनुसूचित) के अनुसार साहित्य विषय का चुनाव कर सकते है। साथ ही कैंडिडेट को इंग्लिश लैंग्वेज में भी साहित्य लेखन का विकल्प दिया गया है।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सिलेबस, महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)
- मुख्य परीक्षा में कैंडिडेट को पेपर-A और पेपर-B में प्राप्त अंको को मेरिट में नहीं जोड़ा जायेगा। अन्य सभी 7 पेपरो के अंको को मेरिट के लिए जोड़ा जायेगा।
- मुख्य परीक्षा लिखित प्रकार की होगी जिसमे प्रत्येक पेपर के लिए 250 अंक निर्धारित किये गए है। मुख्य परीक्षा पेपर-A और पेपर-B, 300-300 अंको का होगा।
- मुख्य परीक्षा पेपर-A और पेपर-B सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के होंगे जिनके नंबर को कैंडिडेट की मेरिट के लिए प्रयुक्त नहीं किया जायेगा हालांकि कैंडिडेट का इन दोनों पेपरो में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा जिसमे उत्तीर्ण कैंडिडेट को दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा।
- दिव्यांग श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित नियमानुसार सुविधा प्रदान की जाएगी।
UPSC Syllabus PDF
यहाँ आपको UPSC Civil Services Pre & Mains Syllabus PDF in Hindi & English Download सम्बंधित लिंक दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से आप आधिकारिक UPSC Syllabus PDF डाउनलोड कर सकते है।
UPSC Syllabus PDF Download link – यहाँ क्लिक करें
UPSC Syllabus से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
UPSC के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा (CSE) परीक्षा के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) एवं भारतीय विदेश सेवा (IFS) और इससे सम्बंधित विभाग आते है।
यूपीएससी-सीएसई (UPSC-CSE) परीक्षा के अंतर्गत कैंडिडेट को सर्वप्रथम प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस चरण में कैंडिडेट को 2 पेपर (बहुविकल्पीय) उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके पश्चात कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा में आमंत्रित किया जाता है जहाँ लिखित प्रकृति के कुल 9 पेपर होते है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात कैंडिडेट का पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाता है जिसके बाद उत्तीर्ण कैंडिडेट को नियुक्ति प्रदान की जाती है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा –के अंतर्गत कुल 2 पेपरो का आयोजन किया जायेगा जिसमे कैंडिडेट को पहले प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन एवं दूसरे पेपर में CSAT के अंतर्गत प्रश्न पूछे जायेंगे।
UPSC IAS Main Syllabus के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। लेख के माध्यम से आपको यूपीएससी मुख्य परीक्षा सिलेबस सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत वैकल्पिक विषयो की सूची आपको ऊपर दिया गए लेख के माध्यम से दी गयी है। ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से आप UPSC-CSE Optional subjects की सूची प्राप्त कर सकते है।